बलौदाबाजार - कसडोल

नीलकंठ साहू को दी गई विभाग सयोजक की जिम्मेदारी

रॉकी साहू लवन- विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69 वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में आयोजित की गई थी। अधिवेशन अनेक सत्रों में संपन्न हुआ जिसमे में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।अमित साह जी ने अपने आप को ऑर्गेनिक प्रोडक्ट ऑफ एबीवीपी बताया। यह अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।

जिसमे देश भर के छात्र प्रतिनिधि का दायित्व घोषणा किया गया, जिसमे बलौदा बाजार जिले से नीलकंठ साहू ( खटियापाटी )को विभाग सयोजक, स्मृति चौबे को विभाग छात्रा प्रमुख, उदित भारद्वाज को जिला सयोजक एवं शेखर साहू, निशा जयसवाल,नीलम कनौजे को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया ।
अधिवेशन स्थल 51एकड़ में फैला हुआ था जिसमे 10 हजार से अधिक छात्र प्रतिनिधि भाग लिया था। अधिवेशन के द्वितीय दिवस पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसका स्वागत दिल्ली के अनेक धर्मों एवं अनेक संगठनों के लोग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर निशुल्क सेवा करने वाले लोगो को यशवंत राव केलकर पुरुस्कार से सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button