बलौदाबाजार

रामनवमी के शुभ अवसर पर 21000 द्वीप जलाकर सब प्रतिशत मतदान का दिया गया संदेश

बलौदाबाजार – जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के. एल चौहान के निर्देश पर रामनवमी के शुभ अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अन्तर्गत बुधवार को नगर भवन बलौदाबाजार में स्वीप दीप का आयोजन किया गया।
कलेक्टर के. एल. चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वीप दीप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 21 हजार दीप जलाकर मतदान का संदेश दिया गया। दीपों के जगमग से बलौदाबाजार स्वीप लिखा आकृति रोशन होकर चमकने लगा। इस अवसर पर कलेक्टर चौहान ने शतप्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई।
जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को आगामी निर्वाचन में लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखते हुए किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने 7 मई को सभी मतदाओं को अवश्य मतदान करने अपील भी की।

द्वीप स्वीप कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे, यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे, एवं जिले के अधिकारी कर्मचारी साथ में भारी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button