बलौदाबाजार

ट्रैक्टर के बाद ऑटो चलाते दिखे कलेक्टर, दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

बलौदाबाजार – लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले भर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कल बलौदा बाजार नगर भवन में 21000 द्वीप जलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया था.

आज इसी क्रम में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय बलौदा बाजार में आज पहली बार ऑटो रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 8 किलोमीटर तक 151 ऑटो के साथ रैली निकाली गई। महारैली के उत्साह को बढ़ाने के लिए और शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वयं कलेक्टर केएल चौहान ने ऑटो चलाते हुए पूरी रैली का नेतृत्व किया। कलेक्टर को ऑटो चलाते देख बड़ी संख्या में ऑटो चालक, नगरवासी और आधिकारी कर्मचारी पहुंचे और यह देख सभी देखते रह गए.

आज कलेक्टर चौहान ऑटो चला रहे थे। और उनके पीछे सवारी के रूप में उनकी पत्नी रानी चौहान, सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल और एसडीओपी निधी नाग पुरे बैठी थी। इस रैली में बलौदाबाजार, भाटापारा शहर के ऑटो चालक, छात्र, छात्राएं, शिक्षक, आमजन, ग्रामीण, खिलाड़ी, प्रबुद्ध नागरिक, पुलिस के जवान सहित अधिकारी कर्मचारी और मिडिया प्रतिनिधी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इस मौके पर सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, एसडीओपी निधी नाग, बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे, तहसीलदार राजू पटेल, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button