बलौदाबाजार - कसडोल

मौसम बदल रहा है, हो सकती है हल्की बारिश

छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत अन्य जिलों में मौसम एक बार फिर मिजाज़ बदलने वाली हैं। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बता दें कि, बीते दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई हैं। बेमौसम और अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल जाती हैं। लेकिन उसके बाद लोगों को फिर से भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ता हैं।
28 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 अप्रैल तक अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण इलाके में नमी आने और सिस्टम बनने की वजह से प्रदेश की कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम पारा 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव, कोंडागांव और कांकेर जिले में बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button