छत्तीसगढ़

आज के बाद 2 माह शादी की मुहर्त नहीं, जुलाई में सिर्फ 6 मुहर्त

आज यानी 30 अप्रैल को आखिरी विवाह मुहूर्त है। इसके बाद 2 महीने के लिए शादियां रुक जाएंगी, क्योंकि गुरु और शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे। इस वजह से अक्षय तृतीया पर भी शादी का मुहूर्त नहीं है।

अब 30 अप्रैल के बाद शादी के लिए अगला मुहूर्त 8/9/10 अक्ति में जुलाई को रहेगा.

मुहर्त

जुलाई -9,11, 13,14,15
नवंबर -12, 13,16,17,18,22,23,25,26,28,29
दिसम्बर – 4,5,9,10,14

शुक्र और गुरु होने वाले हैं अस्त
हिंदू धर्म के अनुसार शादी विवाह समेत सभी शुभ काम के लिए शुभ ग्रह शुक्र और गुरु का उदय होना जरूरी है। अब एक हफ्ते बाद 1 मई को शुक्र ग्रह और 8 मई को गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। इसलिए 1 मई से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे और ये काम इन दोनों शुभ ग्रहों के उदय के बाद ही शुरू होगा।

​​​​​​गुरु और शुक्र अस्त होने पर क्यों नहीं रहते शादी के मुहूर्त
सनातन परंपरा में ज्योतिषी शादी के मुहूर्त निकालने के लिए गुरु और शुक्र की गणना को बेहद खास मानते हैं। उनके मुताबिक ये दोनों ग्रह शुभ होते हैं और अच्छी मैरिड लाइफ के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब ये दोनों ग्रह सूर्य के नजदीक आ जाते हैं तो इनका असर कम हो जाता है।

गुरु और सूर्य के बीच जब 11 डिग्री का फासला रहता है तो गुरु अस्त हो जाता है। वहीं, शुक्र में यह फासला 10 डिग्री का होने पर इस ग्रह को अस्त माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button