
भाटापारा- क्षेत्र में एक लंबे समय से चल रहे आईपीएल क्रिकेट सट्टा के कारोबार में संलिप्त लोगों की धरपकड़ करने में पुलिस को सफलता मिली है। उपरोक्त संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के सख्त निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस गश्ती दल ने गश्त के दौरान सिद्ध बाबा धौराभांठा के पहले नये बने टेंउराम कॉलोनी आदर्श नगर के क्षेत्र लैपटॉप, मोबाइल के जरिये से खुलेआम आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खेलते व खिलाते तीन युवकों को धर दबोचा है। उक्त तीनों क्रिकेट सटोरियों से 12 नग मोबाइल, दो नग लैपटॉप सहित कुल 151410 रुपए कीमत का सामान व नगद राशि बरामद किया गया है। पकड़े गये सटोरियों में तिल्दा नेवरा निवासी सागर विधानी निखिल ज्ञानचंदानी तथा मेहता नगर निवासी मेहुल मंधानी प्रमुख रूप से शामिल हैं। उक्त तीनों क्रिकेट सटोरियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेष अधिनियम की धारा 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों को जेल दाखिल किया गया है। पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, एसडीओपी आशीष अरोरा का दिशा निर्देशन प्राप्त हुआ कार्यवाही के दौरान लोरिक शांडिल्य, यशवंत यादव, सूरज राजपूत, अजय यादव, अभिनव चौबे, भारत भूषण पठारी, घनश्याम वर्मा, भूखन वर्मा, उमेश वर्मा, अरविंद, विजय शंकर ठाकुर के अलावा सायबर सेल के सब इंस्पेक्टर प्रियेश जान भी शामिल थे।
आरोपियों के नाम
- सागर विधानी पिता नरेश कुमार उम्र 28 साल निवासी झूले लाल वार्ड नं 13 तिल्दा नेवरा जिला रायपुर
- निखिल ज्ञानचंदानी पिता अशोक उम्र 29 वर्ष निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड नंबर 3 तिल्दा नेहरा जिला रायपुर
- मेहुल मंघानी पिता कमल मंधानी उम्र 18 साल निवासी टेऊराम कॉलोनी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर








