देश

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से भगवान केदारनाथ की डोली केदारनाथ धाम के लिए रवाना

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया विधि-विधान से शुरु हो गई है. भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर से पूजा-अर्चना के साथ भैरवनाथ की डोली केदारनाथ धाम के लिए रवाना कर दी गई.

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से भगवान केदारनाथ की डोली ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर दिया है। इससे पूर्व संध्या पर ओंकारेश्वर मंदिर स्थित भैंरवनाथ मंदिर में भैंरवनाथ की विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई।

धाम के लिए रवाना हुई केदारनाथ को डोली: आज सोमवार को आखिरकार वह दिन आ गया, जिसका भक्त पिछले छह माह ब्रेसबी से इंतजार कर रहे थे. बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार को केदारनाथ धाम के लिये रवाना किया गया. आज सुबह के समय बाबा केदार की चांदी की डोली को फूल-मालाओं से सजाया गया. साथ ही डोली का श्रृंगार भी किया गया. इसके बाद बाबा केदार की पंचमुखी चांदी की भव्य भोग मूर्ति को डोली में विराजमान किया गया.

आज बाबा केदार की पैदल डोली यात्रा अपने पहले रात्रि प्रवास के लिये गुप्तकाशी पहुंचेगी. कल पैदल डोली यात्रा फाटा पहुंचेगी. 8 मई को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करेगी. 9 मई को डोली केदारनाथ पहुंचेगी. 10 मई सुबह सात बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के छह माह के लिये भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिये जाएंगे. पैदल डोली यात्रा के साथ बड़ी संख्या में भक्त चल रहे हैं. आर्मी का बैंड डोली यात्रा की अगुवाई कर रहा है.

10 मई की सुबह खुलेंगे केदारनाथ के कपाट: केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने बातया कि ग्याहरवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल से केदारनाथ के लिये रवाना हो गई है. अब 10 मई को सुबह बाबा केदार के कपाट आम भक्तों के लिये खोल दिये जाएंगे. बताते चलें कि 10 मई को ही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खुल रहे हैं. इस तरह 10 मई से चारधाम यात्रा 2024 शुरू हो जाएगी. 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button