
बलौदाबाजार -कलेक्टर ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले की पांचों छात्राओं को भोज के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर के आमंत्रण पर रविवार को पांचों छात्राओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर आवास पहुंचे। कलेक्टर श्री चौहान ने इस दौरान छात्राओं को आगे की पढ़ाई एवं कैरियर के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी दिया। गौरतलब है कि 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रदेश
स्तरीय प्रावीण्य सूची में जिले के 5 छात्राओं ने स्थान बनाया है। जिसमें 10वीं में निधि साहू, कोपल अम्बष्ट, प्रीति, डॉली पटेल, अदिति साहू शामिल हैं। कलेक्टर ने गत दिवस
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान इन सभी छात्राओं को अपने आवास में भोज के लिए आमंत्रित किया था।




