
पत्थर से सिर में प्राण घातक चोट पहुंचाकर, कर दी गई पत्नी की दर्दनाक हत्या
चरित्र पर शंका तथा छोटी बच्ची को सम्भाल नही सकने की बात को लेकर आरोपी पति द्वारा कर दी गई अपनी पत्नी की हत्या
बलौदाबाजार में बिती रात हुए हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति विनय दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय दुबे एवं मृतिका सरस्वती कुर्रे अपनी 08 माह की बच्ची को लेकर दोपहर बाजार सामान खरीदने गये थे, जो रात्रि करीबन 08:00 बजे सामान खरीदकर घर वापस आये।
इस बीच आरोपी व मृतिका के बीच चरित्र शंका व बच्ची को सम्भाल नहीं सकते हो कहकर, मृतिका के साथ गाली गलौच कर हाथ थप्पड से मारपीट किया। मारपीट करते हुए दोनों में झुमा झपटी होने से सरस्वती घर के आंगन में गिर गई। तब आरोपी ने घर आंगन में रखे पत्थर को उठाकर मृतिका के सिर पर पटककर हत्या कर दिया और कहने लगा सरस्वती मर गई और हाथ पकडकर खिंचकर घर के सामने नाली में फेंक दिया और एम्बुलेश लाने जा रहा हूं कहकर घर से भाग गया। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया था। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा घटना के 01 घंटे पश्चात ही आरोपी विनय दुबे को पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ करनेD पर उसके द्वारा पत्नी के चरित्र पर शंका होने एवं उसकी छोटी बच्ची को ठीक से संभाल नहीं सकने की बात के कारण, गुस्सा होकर, आवेश में आकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार किया है, उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अजय झा, सायबर प्रभारी उप निरीक्षक प्रियेश जान, सउनि राजेन्द्र पाटिल,सी.आर.साहू, प्रआर समीर शुक्ला, अंशुमन पाण्डेय ,आर 134,300, 634,296,685 एवं सायबर टीम के आर अजय यादव, टिकाराम साहू व पेट्रोलिंग पार्टी का विशेष योगदान रहा।




