छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का रुझान अच्छा -आजिंक्य रहाणे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कल शाम भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर आजिंक्य रहाणे ने मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने रहाणे को बेल मेटल से निर्मित मूर्ति और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया. रहाणे ने मुख्यमंत्री को सम्मान पूर्वक मुंबई रणजी टीम की टी-शर्ट और अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया.
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 का मुंबई बनाम छत्तीसगढ़ का मुकाबला चल रहा है. इस बीच मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने रहाणे का स्वागत किया और क्रिकेट के अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई.
रहाणे ने मुख्यमंत्री से उनकी क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री साय ने अपनी रुचि के बारे में खुलकर बात की।
वहीं उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे।
जशपुर जिले के बारे में उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं, इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं। और खेल से सम्बंधित की विषयों पर चर्चा हुई ।










