आ.भा.तै.महासभा द्वारा नागपुर में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू



राकी साहू .अखिल भारतीय तैलिक साहू महासंघ नागपुर में राष्ट्रीय संगठन सचिव सुभाष श्रीराम घाटे,सीताराम सुरेश साहू एवं अखिल भारतीय तैलिक साहू महासंघ के सभी समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नागपुर में स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया था जिसमें अखिल भारतीय तेलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में महाराष्ट्र नागपुर गए हुए थे अपने कार्यक्रम पश्चात नागपुर में ही अखिल भारतीय तैलिक महासंघ द्वारा स्वागत समारोह में भी शामिल हुए इस दौरान साहू समाज के राष्ट्रीय स्तर एवं महाराष्ट्र राज्य स्तर पदाधिकारीयो ने साहू संघ युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू को विधायक बनने पर बधाई दी वही उन्होंने उपस्थित सामाजिक जनों से कहा आपके द्वारा किए गए भव्य एवं आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूँ आप सभी के इस अपार स्नेह एवं अपनत्व के लिए आप सभी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद वही उनके साथ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू कामत साहू एवं बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे




