जांजगीर चंपा

स्कूल से कम्प्यूटर सेट चोरी करने वाले 2 किशोर पकड़ाए

पामगढ़ -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़पार (चुरतेला) स्कूल से कम्प्यूटर सेट चोरी करने वाले दो किशोर को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया। मामला पामगढ़ थाना का है।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़पार (चुरतेला) के प्राचार्य अमृत भार्गव 12 मई को 11 बजे स्कूल बंद कर अपेन घर चले गए थे।

इसके बाद वे13 मई को कार्यालयीन समय पर स्कूल आए तोदेखा कि स्कूल के मुख्य द्वार से लगा हुआ छोटे द्वार का ताला टूटा हुआ था। स्कूल के अंदर जाकर देखे तो कम्प्यूटर कक्ष का ताला टूटा हुआ था कक्ष अंदर में रखा सीपीयू, मानिटर, की बोर्ड एवं माउस सहित 80 हजार रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उन्होंने इसकी रिपोर्टथाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 454, 380 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया।

घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपितों एवं चोरी गये सामानों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो किशोर चोरी किये कम्प्यूटर को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को किशोर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें बाल सुधार गृह कोरबा भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button