कसडोल

कसडोल भदरा में मां बेटी की हत्या दोनों की लाश जली हुई मिली पुलिस जांच में जुटी

कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम भदरा में घर में ही मां और उनकी बेटी की संदिग्ध परीस्थिति में मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया है वही सोमवार को जैसे ही दोनों माँ और बेटी की मौत की जानकारी लगते ही कसडोल पुलिस ग्राम भदरा पहुंचकर जांच में जुट गई है

मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भदरा में मां और बेटी की लाश घर में मिलने से सनसनी फ़ैल गई है दरअसल, घर में मां और बेटी ही मौजूद थे । सुबह जब बेटे ने घर में फोन लगाया तो किसी ने नहीं उठाया फिर बेटे ने अपने पड़ोसी को फोन लगाकर घर जाने की बता कही पड़ोसी जब घर गया तो दोनों की लाश देखी और सूचना पुलिस को दी गई ।जानकारी के मुताबिक मां संतोषी साहू की उम्र 45 वर्ष थी और बेटी ममता साहू की उम्र 17 वर्ष थी फिलहाल पुलिस मौकस्थल पर मौजूद है और मामले की जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जानकारी के मुताबिक दोनों की लाश को जलाने की कोशिश भी की गई । बेटी का शव लगभग 90 प्रतिशत जल चुका है तो मां का भी शव 70 फीसदी जल चुका है । मां की लाश किचन में गिरी पड़ी है तो बेटी की लाश रूम में के बाहर है । मामले की जांच करने पहुंचे एस डी ओ पी किशोर वासनिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में होगा वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है जांच पूर्ण होने पश्चात ही मौत का कारण का पता चल पाएगा कि यह मौत आत्महत्या है या हत्या वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button