छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय प्राकृतिक अध्ययन में स्काउटर हुए रवाना

विजय सेन लाहोद, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव राज्य उपाध्यक्ष विजय केसरवानी के आदेशानुसार राज्य स्तरीय स्काउटर गाइडर हाईक अमृतसर – मनाली के लिए जिला संघ बलौदाबाजार के स्काउटर रवाना हुए। जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन कमिश्नर स्काउट हिमांशु भारती जिला आयुक्त गाइड वन्दना तिवारी निवर्तमान अध्यक्ष रामधार पटेल जिला उपाध्यक्ष पीयुष मिश्रा, नीरज बाजपेयी, नरेश केसरवानी जिला संगठन आयुक्त सूरज कसार जिला संघ सचिव जगदीश साहू ने यात्रा की शुभकामना दी।
हाईक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर तथा मनाली, अटल टनल हिडिम्बा मंदिर, के प्राकृतिक अध्ययन करेंगे।


इस हाईक कार्यक्रम में जिला संघ बलौदाबाजार के स्काउटर योगेन्द्र सोनवानी, गंगा राम वर्मा, चन्द्रकान्त वर्मा, पारथनाथ वर्मा, लहाराम मनहरे सम्मिलित होंगे उक्त जानकारी ब्लाक सचिव चूड़ामणी वर्मा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button