
भाटापारा. आजकल नौ सिखियो मोटरसाइकिल चालकों द्वारा अपनी व दुसरो की जान की परवाह किए बिना तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बेखौफ दौड़ाया जाता है वही लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाने के कारण मोटरसाइकिल के पीछे बैठे एक व्यक्ति नीचे गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इस संबंध में थानेदार अमित पाटले से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुपहिया वाहन क्रमांक सीजी 22 एसी 0536 को राधेश्याम वर्मा चला रहा था उसके पीछे परमानंद यादव बैठा हुआ था वाहन चालक ने तेजी से वाहन दौड़ाते हुए ऐसे हालात पैदा कर दिया कि पीछे बैठा व्यक्ति परमानंद यादव निवासी ग्राम मुढीपार कोड़ापार नीचे गिर गया उक्त घटना ग्राम सुरखी रोड की है दुपहिया वाहन से नीचे गिरे परमानंद यादव को सिर में गंभीर चोट लगने के अलावा कमर, बायें हाथ व बांये पैर में तथा घुटने में चोट पहुंची उसे किसी तरह उपचार के लिये हास्पिटल ले जाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद मरीज को डीके एस सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल के डाक्टर अमित जैन की इंटीमेशन रिपोर्ट एवं परमानंद यादव के भांजा ओमप्रकाश यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक राधेश्याम वर्मा के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच जारी है



