राजनीतिरायपुर

छग कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज से दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर आ रहे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर में 19 अप्रैल को चुनाव होना है. बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. लेकिन अधिसूचना जारी होने के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन जमा नहीं किया. सीएम विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर गुरूवार को राजधानी पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.45 बजे रायपुर से जांजगीर चांपा के लिए रवाना होंगे। शाम 4.30 बजे जांजगीर में चुनाव प्रचार व लोकसभा कार्यकताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे।
उसके बाद शाम 6 बजे जांजगीर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 22 मार्च को वे सुबह 11.30 बजे रायपुर लोकसभा के कार्यकताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम 4 बजे राजीव भवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button