लाहोद

स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली निकाली गई

विजय सेन लाहोद .लाहोद में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता रखी गई है, जिसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता और संस्कारों के महत्व को उजागर करना है। यह कार्यक्रम पूरे भारत में 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक मनाया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान, युवाओं द्वारा ग्रामवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि परिवार, गाँव, मोहल्ला और शहर की स्वच्छता से समाज और मन में समृद्धि आती है। स्वच्छता न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक शांति के लिए भी आवश्यक है। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम शासन के निर्देश पर किया गया


इसके साथ ही भारत माता वाहिनी समूह ने जागरूक करते हुए प्लास्टिक के रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया और ग्रामीणों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। संगठन के सदस्यों ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया कार्यक्रम में सरपंच महेंद्र डहरिया हंस राज साहू सचिव होरी लाल साहू जामुन बाई साहू अनीता साहू सरिता पटेल रामकुमारी साहू जागेश्वरी रत्ना साहू नेमीन पटेल गुलापा सेन मधु सेन केजा बाई सेन की विशेष सहभागिता रही। इन सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाई।

लाहोद ग्रामवासियों ने इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाते हुए स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button