जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जांजगीर चांपा .जांजगीर-चांपा लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े का लोकसभा नामांकन रैली 19 अप्रैल शुक्रवार को रखा गया था वही रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है वे गांव गरीब और किसान के लिए लगातार काम कर रहे हैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं इसके लिए कार्यकर्ता घर घर जाएं और डा रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल और हमारे 3 माह के कार्यकाल के काम को लोगों को बताएं वे कांग्रेस के झांसे में न आएं हमने बकाया बोनस दिया, किसानों को धान का 31 सौ रुपए दिया हमारी सरकार सांय सांय काम कर रही है

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वे और विधायक धरम कौशिक भाजपा प्रत्याशी की मायके की ओर से आए हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुर्दशा हो रही है लोग बड़ी संख्या में पार्टी छोड़कर जा रहे हैं कोंग्रेस की हालत खराब है उन्होंने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा की सभी सीटों में पीछे रह गए इस बार ऐसी गलती न हो इस बार अभी से कमर कस लें कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को बढ़त मिले कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने आरंग विधायक खुशवंत साहेब, ने भी संबोधित किया
नामांकन के समय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहले कलेक्टोरेट पहुंचे और उनकी उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने नामंकन जमा किया वही नामांकन रैली में हजारों की बड़ी संख्या में समर्थन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे









