
डोमार साहू (गिधपुरी) आज दिनांक 15 मार्च 2026, दिन रविवार को ग्राम गिधपुरी में संत शिरोमणि कर्मा माता जयंती का आयोजन बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने माता कर्मा के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में साहू समाज भवानीपुर परिक्षेत्र से मुख्य रूप से संगठन सचिव दीपक साहू, ऑडिटर चिमन साहू और संयोजक नंदकिशोर साहू उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की एकजुटता और कर्मा माता के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
आयोजन को सफल बनाने में ग्राम गिधपुरी के इंदल साहू, टिकेश्वर, किशन, उमेश और सुरेश साहू का विशेष योगदान रहा। साथ ही बड़ी संख्या में महिला टीम ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई, जिनमें हेमलता, सावित्री, मिथिलेश, विमला, चंद्रकला, पार्वती, संतोषी, राजमती, जागेश्वरी, खिराज, टुकेश, मंजू, चित्ररेखा साहू, गोदावरी, यमुना साहू और सुखबती यादव शामिल रहीं।
इस जयंती समारोह में गांव के अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे, जिन्होंने भक्तिमय वातावरण में माता की आरती और प्रसाद वितरण में हिस्सा लिया।



