
( डोमार साहू गिधपुरी ) ग्राम गिधपुरी में युवाओं के द्वारा अमली पारा कचहरी चौक के पास सुआ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया जिसमे मंजू मानस परिवार सुवा पार्टी ग्राम चरोटी ने मनमोहक प्रस्तुति दिए सुवा नृत्य के आयोजन में बतौर अतिथि के रूप में शामिल गांव के युवाओं द्वारा आयोजित सुआ नृत्य के आयोजन को छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को जीवित रखने का सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि सुवा नृत्य, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हमे विरासत में मिला हुआ साथ ही सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण हिस्सा है हमारे पूर्वजों के जमाने से चली आ रही सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति आज भी पर्व और अन्य आयोजनों को बहुत खास और आत्मविभोर करता है वही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में हमारी माताएं, बहन,और बेटियों की टोली खुशी खुशी उत्साह से सुवा नृत्य के लिए घर घर जाकर आनंद का वातावरण निर्मित करती है बलौदा बाजार साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सचिव बीरेंद्र साहू ने कहा आज के व्यस्त और आधुनिक समय मे भी सुआ नृत्य की परंपरा को बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि सुआ नृत्य की इस परंपरा को हमे सहेजे रखने की आवश्यकता है


