बलौदाबाजार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

नगर पंचायत पलारी के दशहरा मैदान में हुआ आयोजन

पलारी – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नगर पंचायत पलारी के दशहरा मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में 40 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ सात फेरे लिये तथा एक-दूसरे का हाथ थामकर जन्म-जन्म तक साथ निभाने की कसम खाई। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक योगेश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र बंजारे, पलारी नगर अध्यक्ष गोपी साहू सहित महिला बाल विकास के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य अतिथियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही योजना – संदीप साहू

विधायक श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना दहेज प्रथा और महंगे विवाह आयोजन के बोझ से माता-पिता को राहत दिलाने का माध्यम बन रही है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 50000 रुपये का अनुदान प्रदान किया जाता है, जिसमें से 35000 रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में अंतरित किया जाता है। शेष 15 हजार रुपये श्रृंगार सामाग्री तथा विवाह आयोजन के लिए आवंटित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button