जांजगीर चंपा
फोन पर SMS नहीं आने की वजह से महतारी वंदना योजना के हितग्राही परेशान बैंकों में लगे लंबी कतार

जांजगीर चांपा :- महतारी वंदना योजना के तहत प्रधानमंत्री द्वारा 10 मार्च को साइंस कॉलेज में वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा डीबीटी ₹1000 प्रत्येक छत्तीसगढ़ के मातृशक्ति जो पात्र हैं उनको राशी भुगतान किया गया

आज जिले के जांजगीर चांपा सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में और अन्य बैंकों में काफी संख्या भीड़ देखा गया ।
डीबीटी के माध्यम से भुगतान होने के बाद लगभग कुछ प्रतिशत लाभान्वित महिलाओं के फोन पर एसएमएस आया है बाकी और अन्य के हितग्राहियों तक कुछ कारण वश मैसेज नहीं आने के कारण चिंतित हितग्राही बैंक तक पहुंच रहें हैं जिसके कारण आज सुबह से ही बैंकों में लंबी कतार लगी हुई हैं।
संवाददाता – लोकनाथ साहू






