
धमतरी. लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं का आना लगातार जारी है इसी बीच खबर आ रही है कि एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को चुनावी सभा को संबोधित करने धमतरी पहुंच रहे हैं। यहां वे महासमुंद और कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को मत देने मतदाताओं से अपील करेंगे।
विदित हो कि पीएम का कार्यक्रम श्यामतराई कृषि उपज मंडी के पास होगा जिसकी जोर शोर से तैयारी भाजपा द्वारा किया जा रहा है। वहीं, कार्यक्रम के लिए डोम तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम में कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आम जनता पहुंचेंगे




