मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बनाया गया भाजपा का सक्रिय सदस्य

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शनिवार को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया। उनको सक्रिय सदस्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में सक्रिय सदस्यता के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष जयंती पटेल जिला सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के संयोजक छगनलाल मूंदड़ा पहुंचे और श्री साय को सक्रिय सदस्यता दिलाई गई। इसी के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू को सक्रिय सदस्यता दिलाई गई।

प्रदेश में भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियन चल रहा है। प्रदेशभर के दिग्गज नेताओं और मंत्रियों को उनके घर पर जाकर सक्रिय बनाने का क्रम प्रारंभ किया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में जाकर उनको भी सक्रिय सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं इसी वजह से आज मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है मैं अपनी पूरी उर्जा और शक्ति लगाकर छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित कर सकूं यही मेरा प्रयास है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मेरी संवेदनाएं हैं प्रदेश के प्रति मेरा कर्तव्य है। पार्टी के प्रति मेरी आस्था है नेतृत्व के प्रति में आभारी हूँ। आज मुझे पुनः पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया इसके लिए में संगठन के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button