
पलारी – जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा खैरी खार के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बनाने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया.
आरोपियों के पास से ₹80,000 कीमत का कुल 400 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया.
पुलिस द्वारा ग्राम खैरी में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए, सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब का जखीरा जप्त किया गया.
आरोपियों का नाम
- लक्ष्मी प्रसाद पिता गोपाल टंडन उम्र 35 साल निवासी ग्राम खैरी थाना पलारी
- साहिल टंडन पिता स्व. कृष्ण कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खैरी थाना पलारी




