
जांजगीर चांपा (शक्ति) :- छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 25 जनवरी से राशनकार्डों का नवीनीकरण अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए राज्य स्तर पर अभियान चलाया जा रहे हैं। खाद्य विभाग की ओर से सभी कलेक्टरों को 19 जनवरी को विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण खाद्य विभाग द्वारा नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट khadya.cg.nic.in में आवेदन कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है अथवा जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है, वह उचित मूल्य दुकान स्तर पर आनलाइन या आफलाइन राशनकार्डों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस एप को अपलोड करने के एक घंटे के भीतर 254 हितग्राहियों द्वारा इसे डाउनलोड कर नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत भी कर दिया है
नवीनीकरण नहीं कराने वालों को मिलता रहेगा
राशन किसी भी एक सदस्य का ई-केवाईसी पूर्ण होने की स्थिति में हितग्राही द्वारा एप से आवेदन किया जा सकेगा। राशनकार्ड फरवरी 2024 तक छूटे हुए सदस्यों के ई-केवाईसी का कार्य भी तेजी से पूर्ण हो जाएगा। हालांकि नवीनीकरण नहीं करा पाने वालों को भी राशन मिलता रहेगा।
व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देश
खाद्य विभाग के संचालक ने कलेक्टरों से कहा है कि राशनकार्ड नवीनीकरण के संबंध में उचित मूल्य दुकान, ग्राम पंचायत और स्थानीय स्तर पर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देशित करें। बस्तर संभाग के जिले जहां मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है या नियमित कनेक्टिविटी नहीं है वहां हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट का प्रविधान रखा जाए। एप में हितग्राहियों के पास वर्तमान में क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा है।
संवाददाता लोकनाथ साहू / मनमोहन


