गिधपुरी

विधायक संदीप साहू ग्राम कुसमी में राजिम भक्तिन तेलिन माता जयंती समारोह में शामिल हुए

पलारी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुसमी में भक्ति श्रद्धा और उत्साह के साथ राजिम भक्तिन तेलिन माता जयंती का भव्य आयोजन किया गया इस गौरवशाली सामाजिक और धार्मिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू सम्मिलित हुए

कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही विधायक संदीप साहू ने सर्वप्रथम राजिम भक्तिन माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की एवं समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने कहा कि राजिम माता केवल एक समाज की आराध्य नहीं बल्कि त्याग तपस्या और भक्ति की प्रतीक हैं उनका जीवन हमें सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक एकता मजबूत होती है बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास को जानने का अवसर मिलता है

संदीप साहू ने इस सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए आयोजन समिति के सभी सदस्यों साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रबुद्ध जनों को बधाई दी समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button