छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

VIP ट्रेड कंपनी का चार आरोपी गिरफ्तार 8 लाख से ज्यादा की ठगी का खुलासा

बलौदा बाजार -14फरवरी 2026 थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अधिक रिटर्न का लालच देकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने “VIP ट्रेड” नामक फर्जी कंपनी बनाकर 10–12 प्रतिशत प्रतिमाह गारंटीड रिटर्न का झांसा देकर लाखों रुपये प्रार्थी रामचंद्र वस्त्रकर, निवासी श्याम कॉलोनी बलौदाबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जुलाई 2025 से 19 अक्टूबर 2025 के बीच आरोपियों ने VIP ट्रेड कंपनी के नाम पर 10–12% मासिक गारंटीड रिटर्न का प्रलोभन दिया। साथ ही यह भी दावा किया गया कि जमा राशि पर प्रतिदिन 12% के हिसाब से ग्रोथ हो रही है और बाद में रकम निकाली जा सकती है। आरोपियों के झांसे में आकर प्रार्थी ने कुल ₹8,06,640 जमा कर दिए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और अंततः मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए। अपराध दर्ज, तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता

प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 307/2025 धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की लोकेशन और नेटवर्क का पता लगाया। जांच में सामने आया कि राजस्थान से इस ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि एक आरोपी अजमेर के एक अन्य धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय कारागार अजमेर में निरुद्ध है। न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण कर पुलिस टीम ने अजमेर केंद्रीय कारागार से चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने VIP ट्रेड कंपनी बनाकर लोगों से ठगी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी

अब्दुल समद (60 वर्ष) – निवासी भिश्ती मोहल्ला, किशनगढ़, राजस्थान

लोकेश चौधरी (26 वर्ष) – निवासी रामदेव कॉलोनी, किशनगढ़, राजस्थान

कैलाश चौधरी (26 वर्ष) – निवासी नारायणा, जिला जयपुर ग्रामीण, राजस्थान

धीरज गट्टानी (25 वर्ष) – निवासी कुचामन सिटी, राजस्थान

चारों आरोपियों को 13 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

पुलिस की अपील

यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी VIP ट्रेड कंपनी द्वारा इसी प्रकार की धोखाधड़ी की गई हो तो वह तत्काल थाना सिटी कोतवाली या साइबर सेल में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में असामान्य और गारंटीड उच्च रिटर्न के प्रलोभन में न आएं तथा निवेश से पूर्व कंपनी की वैधता की पूरी जांच अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button