
बलौदाबाजार .आरोपियों से 01 LED TV व 01 नग ईनवर्टर किमती ₹30,000 जप्त किया गया।
पलारी पुलिस टीम द्वारा चोरी का शत प्रतिशत सामान किया गया बरामद किया गया।
जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशांक सिंह के दिशा निर्देश में थाना पलारी के अपराध क्र 610/2023 धारा 457, 380, 411 भादवि के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
नाम आरोपी
01- भूपेश वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड 06 पलारी थाना पलारी
02- नंदकुमार धीवर पिता दयाराम धीवर उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड 09 पलारी थाना पलारी
03- कमलेश वमा पिता खम्न वर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड 06 पलारी थाना पलारी
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पलारी के अपराध क्रमांक 610/2023 धारा 457,380 भादवि के प्रकरण में प्रार्थी सुरजीत निवासी पलारी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह यशवर्धन वर्मा के फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता है, कि दिनांक 18.12.2023 के शाम 07:00 बजे फार्म हाउस के कमरा में ताला बंद कर अपने घर चला गया था। दिनांक 19.12.2023 को सुबह 8/00 बजे लाईट बंद करने के लिए वापस आया, तो देखा कि कमरे के अंदर रखे एक नग LED TV स्पिड कान 32 इंच पुरानी किमती ₹18,000, एक इनवर्टर पुरानी किमती ₹12,000 कुल जुमला किमती ₹30,000 को कोई अज्ञात चोर द्वारा आटोमेटिक ताला में लगे दरवाजा को उठा कर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना मिले सुराग अनुसार संदेही भूपेश वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किया, जिसने TV को नंदकुमार धीवर को ₹3500 में बेचना एवं इनवर्टर को कमलेश वर्मा को ₹600 मे बेचना बताया। उक्त के निशानदेही पर प्रकण की मसरूका TV को नंदकुमार धीवर से एवं इन्वर्टर को कमलेश वर्मा से जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 411 भादवि जोडी गई। आरोपीयान को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रआर नवीन कुर्रे, मोह.अरसद खान, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आरक्षक विष्णु खटकर, चंद्रहास धेनुसेवक का योगदान रहा।




