
दिल्ली- चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अधिकारी एक मार्च से हर दिन 100 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती कर रहे हैं. आयोग ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले ही 4,650 करोड़ रुपये की जब्ती कर चुके हैं, जो 2019 लोकसभा चुनावों में की गई ‘कुल जब्ती से अधिक’ है. अभी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान भी शुरू नहीं हुआ है, मगर उससे पहले ही 4650 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं. इसमें कैश की जब्ति 844 करोड़ रुपए है. चुनाव आयोग का कहना है कि साल 2019 में कुल जब्ती से यह काफी अधिक है. चुनाव आयोग का कहना है कि कार्रवाई सख्त और बिना रुके जारी रहेगी.
तमिलनाडु में 53 करोड़, तेलंगाना में 49 करोड़, महाराष्ट्र में 40 करोड़, कर्नाटक और राजस्थान में 35-35 करोड़ रुपए से ज्यादा बरामद हुई है. पिछले लोकसभा चुनाव में 844 करोड़ नकदी जब्त की गई थी, मगर इस बार अब तक 395 करोड़ हो गई है. इसी तरह पिछले चुनाव में 304 करोड़ रुपए मूल्य की शराब के मुकाबले 490 करोड़ की शराब जब्त हो चुकी है.
75 साल का रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा इस साल
चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि 2024 के आम चुनाव के साथ, ईसीआई देश में लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में दर्ज की गई सबसे अधिक प्रलोभन की जब्ती की राह पर है।18वीं लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले ही प्रवर्तन एजेंसियों ने धनबल पर रोक लगाने के लिए 4,650 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड जब्ती की है।




