
( राकी साहू ) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला वही ग्राम पंचायत डमरु में वोट डालने के लिए मतदाताओं ने सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर लाइन में लग रहे। कई कई मतदाता चार-पांच घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें वोट डालने का मौका मिला वहीं पुरुष के साथ-साथ महिला एवं युवा मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वोट डालने के लिए लंबी-लंबी कतार लगे रहे। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ था, बहुत से युवा, युवतियों मतदाताओं ने पहली बार वोट डालकर अपना मताधिकार का उपयोग किया।

वही ग्राम डमरू के दिव्यांग उदय सिंह पैकरा उम्र 63 वर्ष जिनका एक पैर नहीं होने के बावजूद भी उन्होंने बैसाखी के सहारे चलकर मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डालकर अपना मताधिकार का उपयोग किया और उन्होंने अन्य सभी मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देने अपील की।

इसी तरह ग्राम डमरू के ही गजाधर प्रसाद मंडावी उम्र 49 साल जिन्होंने अस्वस्थ अवस्था में तबीयत खराब होने के बावजूद व्हीलचेयर में बैठकर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे और अपना मताधिकार का उपयोग किया। इनसे हम सभी को यह सीख लेनी चाहिए कि कोई व्यक्ति तबीयत खराब होने के बावजूद तो कोई मतदाता बैसाखी के सहारे वोट डालने पहुंच रहे हैं चुनाव में आपका एक वोट भी बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए हम सभी को मिलकर अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए वही ग्राम अहिल्दा, ग्राम चिचिरदा, ग्राम कसियारा, ग्राम ताराशिव, ग्राम नयापारा, मुसुवाठोड़ी, ग्राम अमलकुंडा, ग्राम भदरा, मिश्राइन डीह, ग्राम सूढ़ेला, सूढ़ेली, ग्राम रसेड़ी, रसेड़ा, मेढ़, लटुवा, करदा, मरदा, लाहोद, पैजनी, जुड़ा, बरदा, बगबुड़ा, कुम्हारी, धाराशिव आदि ग्रामों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ।




