
एक साथ दोनों आत्महत्या करने की बात कह कर अपने प्रेमिका को पहले जहर पिला दी फिर प्रेमी वहाँ से उसे छोड़कर फरार हो गया प्रेमी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है
मिली जानकारी के अनुसार धोखेबाज युवक ने दूसरी जगह सगाई करने के लिए अपने प्रेमिका को एक साथ मरने दोनों आत्महत्या करने झांसा देकर उसे जहर पिला दिया और वहाँ से फरार हो गया प्रेमिका की मौत के बाद आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एक दूसरे के प्यार में युवक और युवती ने साथ जीने-मरने की झूठी कसमे खाई युवक की सगाई दूसरी जगह हो जाने पर दोनों के बीच विवाद होता रहा इसके बाद युवक ने झूट बोलकर अपने प्रेमिका को धोखा देते हुए एक साथ दोनों आत्महत्या करने की बात कहते हुए युवती को पहले कीटनाशक की दवा पिला दी युवती को गंभीर स्थिति में छोड़कर प्रेमी वहा से भाग निकला। युवती की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है मामला बिलासपुर जिला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम किरारी में रहने वाली मृतक मीना पटेल उम्र 22 वर्ष और सुरेश साहू 26 वर्ष दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों शादी करना चाहते थे। इसी बीच युवक की सगाई दूसरी जगह पर तय हो गई। इसकी जानकारी होने पर चार अप्रैल की रात मीना और सुरेश के बीच विवाद हुआ दूसरे दिन युवक ने मीना को मस्तूरी स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां पर उसने मृतक मीना को साथ में जी नहीं पाने की बात कही, लेकिन साथ में मरने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर मीना मरने के लिए तैयार हो गई।
युवक ने अपने साथ लाए कीटनाशक को मीना को दे दिया। मीना ने उस पर भरोसा करके कीटनाशक पी लिया। इधर उसके कीटनाशक पीते ही युवक भाग निकला। इससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए। डाक्टरों ने उसकी स्थिति देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। वहां पर मीना की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपी युवक सुरेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम किरारी थाना मस्तूरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया



