जांजगीर चंपा

पीथमपुर गौठान में गौ माताओं की दयनीय स्थिति ग्राम पंचायत बेख़बर ..

जांजगीर चांपा (शक्ति) :- ग्राम पंचायत पीथमपुर की गौठान में गौ माताओं की दयनीय स्थिति ग्रामीणों के कथननुसार ग्राम पंचायत पीथमपुर द्वारा ग्राम के प्रत्येक राशन कार्ड धारक के कार्ड से हर माह पांच -पांच किलो चावल केवल इस नाम से कटौती की जातीं हैं , ताकी गौ चरवाहे को मासिक वेतन पूरे पंचायत की ओर से दिया जा सकें गाय चराने हेतु पंचायत द्वारा सर्वसहमति से दो व्यक्तियों का नियुक्ति भी किया गया है।

पर ग्रामीणों का कहना है कि हर माह चावल तो कार्ड से कटता है पर ना गाय गौठान से विचरण करने बहार निकालीं जाती है ना चारा , पानी की कोई उचित व्यवस्था गौठान में पंचायत द्वारा की गई है।

आज गौठान में आठ से नौ गौ माताओं की मृत्यु हो गई और पांच से सात पशु घायल अवस्था में मिली किन्तु पंचायत इस विषय पर ध्यान नहीं दे रही है । सरासर यह ग्राम पंचायत पीथमपुर सरपंच की लापरवाही है , जिसके कारण इतने पशुओ की मृत्यु हुई है। इस बीच सूचना मिलने पर गौ समिति हथनेवरा के पच्चीस तीस युवा गौ सेवकों द्वारा तत्काल पीथमपुर गौठान पहुंचकर घायल गौ माताओं की उपचार किया गया , चारा पानी का प्रबंध किया गया और पंचायत में गौठान की उचित देखभाल करने की हिदायत दी गई।।

ग्राम पंचायत पीथमपुर के सरपंच को इस लचार व्यवस्था पर जल्द ही सुधार करना चाहिए गांव के प्रत्येक घर से राशन काटने के बाद भी गौ चरवाहे को वेतन नहीं दिया जा रहा है ? या कटौती चावल के पैसे से पंचायत मौज कर रही है यह जानने का विषय है।

संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button