Uncategorized

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर 2025 आईपीएल के महंगे खिलाड़ी बन गए हैं

आईपीएल 2025 के लिए पहले दिन 72 खिलाड़ी रविवार को नीलामी में फ्रेंचाइजी ने भारती खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए। भारतीय खिलाड़ियों को इस नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत केकेआर के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा। कोलकाता नाइट राइडर्स को इस साल आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़े।

केकेआर का हिस्सा रहे वेंकटेश अय्यर को उसी टीम ने 23 करोड़ 75 लाख रुपये में फिर खरीदा। केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में उनके लिये होड़ लगी थी। वहीं श्रेयस अय्यर अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था। आईपीएल 2025 नीलामी में मिचेल स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत 14 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 सत्र में अपनी अपनी टीमों के कप्तान हो सकते हैं।

अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ रुपये की लगाई थी जिसे आरटीएम के जरिये पंजाब ने मैच किया।

नीलामी में सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपये का पर्स लेकर उतरी पंजाब ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये और मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लियाम लिविंगस्टोन पर आठ करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किये। तीन साल पहले हुई मेगा नीलामी की तुलना में इस बार 30 करोड़ रूपये अधिक 120 करोड़ रुपये का पर्स था।
भारत के स्टार खिलाड़ियों में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने दस करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड (12. 5 करोड़ रूपये), भारत के प्रसिद्ध कृष्णा (9. 5 करोड़), आवेश खान (9.75 करोड़), ट्रेंट बोल्ट और आर्चर (12.5 करोड़) को अच्छे दाम मिले।
रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने नौ करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। डेवोन कोंवे और रचिन रविंद्र को भी चेन्नई ने क्रमश: छह करोड़ 25 लाख रूपये और चार करोड़ रूपये में खरीदा।
आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क को फिर दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम के जरिये नौ करोड़ रूपये में खरीदा। छह खिलाड़ियों को बरकरार रखने वाली राजस्थान रॉयल्स के पास 41 करोड़ रूपये बचे थे। उसने चोटों से प्रभावित रहने वाले राजस्थान ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 12.5 करोड़ रूपये में और श्रीलंका के स्पिनर महीष तीक्षणा को चार करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button