
जांजगीर चांपा (शक्ति) – जिले के मशहूर सेवा संस्था राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित संस्था भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर आश्रम के पूर्व सचिव व संरक्षक पद्मश्री डॉ दामोदर गणेश बापट जी की आज पांचवीं पुण्यतिथि संस्था के मंदिर प्रांगण में मनाया गया।
इस बीच सक्षम के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थें उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत बापट जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
तत् उपरांत संस्था के सचिव माननीय सुधीर जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया देव जी ने अपनी उद्बोधन में बापट जी की जीवन-गाथा छोटी छोटी प्रसंगों को संक्षिप्त में रखा और जमीनी स्तर पर बापट जी के व्यक्तित्व का देव जी ने वाचन किया।
इसके उपरांत बापट जी के अंतिम क्षणों में जिनके साथ अधिकांश समय व्यतित किए संस्था के युवा कार्यकर्ता मनमोहन जी ने अपना विचार और अनुभव रखा सेवाव्रती कर्मयोगी पद्मश्री डॉ दामोदर गणेश बापट जी की जीवनी लेखन करने वाले संघ के विरिष्ठ प्रचारक श्री सुनील केरवाई जी के प्रसंगों को छत्तीसगढ़ी में अनुवादित करकें संक्षिप्त में रखने का प्रयत्न किया।

और अंत में संस्था के अन्य कार्यकर्ताओं ने अपना विचार प्रकट किया उसके उपरांत समस्त रुग्ण माता बहनों द्वारा क्रम से बापट जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी और आज के दिन महान आत्मा अमर पुण्यात्मा इस कलयुग के इस ऋषि को स्मरण किया गया।
इस बीच संस्था के सचिव माननीय सुधीर देव जी , नारायण देव शर्मा जी , श्री दिनेश चंदेल जी एवं समस्त रुग्ण माता बहन , वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे /

संवाददाता _ लोकनाथ साहू / मनमोहन



