
छोटे बच्चों के हुनर को यदि बचपन से पहचान लिया जाए तो व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं
राजिम- नगर के अंकिता भूपेन साहू ने अपने 1 साल 8 महीने के बेटे शिवालिक साहू (राघव) कि खेल-खेल मे नॉलेज बढ़ाई, अब बेटा शिवालिक इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एलाइट बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर सर्टिफिकेट एवं मेडल से सम्मानित हुआ है। शिवालिक नगर पालिका गोबरा नवापारा के पूर्व अध्यक्ष श्रीमति देहुती रतिराम साहू के पोते हैं जिनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है।
केवल 1 साल 8 महीने की छोटी उम्र में शिवालिक को भारत के सभी राज्यों कि जानकारी, 26 अल्फाबेट ए से जेड, 11 अलग- अलग आकृतियां, 11 प्रकार के रंग एवं 0-9 तक के नम्बर याद है एवं इनसे जुड़ी पजल गेम को मिनटों मे हल करने का हुनर रखता है। शिवालिक के इस हुनर को सलाम करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एलाइट बुक ऑफ रिकार्ड्स के द्वारा सम्मानित होने पर प्रमुख रूप से दादा-दादी रतिराम साहू श्रीमति देहुती साहू, श्रीमति शिल्पी टेकेश्वर साहू, श्रीमति ऋचा साहू, नित्या साहू एवं परिवार के सदस्यों के साथ साथ इष्ट मित्र एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है ।
छोटे बच्चे गेम व पजल खेल कर दिमाग की रूप से मजबूत हो जाते हैं। भारत के सभी राज्यों के पजल गेम को सॉल्व कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एलाइट बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।



