विधायक संदीप साहू

बालसमुंद के तट पर, सिद्धेश्वर युवा मंच ने मनाया युवा दिवस

(डोमार साहू गिधपुरी ) आज 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर सिद्धेश्वर युवा मंच के उत्साही युवाओं ने ऐतिहासिक सिद्धेश्वर मंदिर बालसमुंद तट प्रांगण में युवा प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को संगीतमयी “विवेकानंद के विचारों के रंग युवाओं के संग” कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि कसडोल विधायक संदीप साहू जी कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डीके महाविद्यालय प्रोफेसर श्री उत्तम वर्मा, प्रमुख अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री श्री गोपी साहू, मनीष चंद्राकर जी शामिल हुए। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की छाया चित्र पर द्वीप प्रज्वलन कर सभी को युवा दिवस की बधाई दिए।
तत्पश्चात सभी अतिथियों ने क्रमश अपने अपने संबोधन में विवेकानंद जी की जीवन चित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके असीमित ऊर्जा और अतुलित आत्मविश्वास की जानकारी दी। और आप सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी की विचारों और उनके जीवन शैली को आत्मसात करने की बात कही। कार्यक्रम में सिद्धेश्वर युवा मंच के युवा पिंटू वर्मा, हर्षवर्धन वर्मा ने सभी अतिथियों को विवेकानंद की फोटो स्मृति स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में यमलोक साहू, कुश अग्रवाल, साधराम साहू, पिंटू वर्मा, सौरभ वर्मा, हर्षवर्धन वर्मा, हर्षू वर्मा, महेश्वरी बंजारे, गुड्डू वर्मा शिवम मिश्रा, गेंदराम धीवर, योगेश चेलक, अंकित जोशी, राघव रजक, नवीन, अंजलि साहू, मुस्कान साहू, मीनाक्षी भारद्वाज, ओमप्रकाश नारंग, अजय घृतलहरें, दीपांशु तिवारी, नवीन साहू, भानु प्रताप साहू, सौरभ घृतलहरें, तुषार यादव, रोहन, डिगेश जांगड़े, प्रिंस, हर्ष सोनवानी, अमन जोशी, शैलेन्द्र साहू, मनीष टंडन, रिहान बर्मन, नवीन, विकास महिलांग, अमन महिलांग, सुरेंद्र चेलक नीलेश, टुकेश साहू, अंशु साव उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button