कसडोल

कथा के तीसरे दिन भक्त प्रहलाद चरित्र का हुआ प्रसंग

(रॉकी साहू लवन) – समिति के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक पंडित श्री सुरेश कुमार जोशी(नगोई बैगा) द्वारा भक्त प्रहलाद चरित्र और नरसिंह अवतार प्रसंग पर कथा सुनाई। इसमें कथावाचक ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे।

कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए।

उक्त जानकारी नंदकुमार साहू द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button