कसडोल

ग्राम खर्वे में दारू पिलाकर 8 व्यक्तियों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लवन -ग्राम खर्वे में 8 व्यक्तियों की हत्या का हुआ खुलासा
थाना कसडोल के ग्राम खर्वे में विगत 04 माह में हुई थी 08 लगातार मृत्यु की घटनाएँ
गांव का ही निवासी रामसहाय जायसवाल निकला ‘साईको किलर’ जिसने अपने ही परिचितों की हत्या की
हत्या करने के पूर्व किया गया कुत्ते पर ट्रायल, उसके बाद साधा ग्रामवासियों पर निशाना
प्रतिशोध की भावना और मानसिक कुंठा एवं छोटी छोटी पुरानी रंजिशो के चलते की गई लगातार 08 हत्याएँ
अभियुक्त के द्वारा चुहा मारने की बात को लेकर प्राप्त किया सुहागा (जहर)
शराब में सुहागा (जहर) घोलकर अपने ही परिचितो को शराब देकर, की गई सभी हत्याएँ
जांच दौरान 07 मृतकों का किया गया शव उत्खनन, 01 मृतक का परिजनों द्वारा किया गया था दाह संस्कार
किसी को शक न हो इसलिए आरोपी खुद मृतकों को अस्पताल ले जाने और उनके कफन-दफन में हुआ था शामिल
अभियुक्त द्वारा प्रारंभ में किया गया पुलिस को किया गया गुमराह, पुलिस द्वारा गहन पुछताछ एवं सघन विवेचना फलस्वरूप अंतत: अभियुक्त ने किया अपना गुनाह स्वीकार
पुलिस द्वारा कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए, मुख्य आरोपी रामसहाय को अंततः किया गया गिरफ्तार
अभियुक्त के विरूद्ध थाना कसडोल में 08 हत्या एवं 01 हत्या के प्रयास का प्रकरण किया गया दर्ज

आरोपी- रामसहाय जायसवाल पिता देवप्रसाद उम्र 46 साल निवासी ग्राम पुराना खर्वे थाना कसडोल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button