
बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी ट्रांसफर आदेश तैयार कर विभाग में प्रस्तुत किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी समेत तीन लोगों के खिलाफ पलारी थाने में FIR दर्ज की गई है।
CMHO के फर्जी हस्ताक्षर से तैयार हुआ ट्रांसफर आदेश
मिली जानकारी के अनुसार, रोहांशी PHC में पदस्थ डॉक्टर करण कुमार देवांगन के नाम से रोहांशी PHC से मोपर PHC, भाटापारा स्थानांतरण का एक आदेश तैयार कर स्वास्थ्य विभाग में प्रस्तुत किया गया था। इस आदेश पर CMHO के कथित फर्जी हस्ताक्षर होने की बात सामने आई। विभागीय जांच में आदेश संदिग्ध पाए जाने के बाद इसकी पुष्टि की गई कि स्थानांतरण आदेश फर्जी है। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाना पलारी में एफआईआर दर्ज की गई ।

पुलिस कार्रवाई
जांच में पाया गया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्थानांतरण आदेश असली के रूप में पेश किया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना पलारी में धारा 318(4), 336(3),337,338,340(2),3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जाँच में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पलारी पुलिस द्वारा तत्काल जांच व कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर वायरल करने वाले आरोपी करण कुमार देवांगन सहित 4 को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, जिस पर सभी चारों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई व विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- करण कुमार देवांगन पिता: लहुर साय देवांगन उम्र: 44 वर्ष निवासी मंगलम कालोनी बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली चिकित्सा सहायक, PHC रोहांसी
- रवि कुमार सेन पिता: नूतन लाल सेन उम्र: 43 वर्ष निवासी कसडोल वार्ड क्र० 04 सिरपुर रोड, एवं ग्राम कटगी थाना कसडोल
- पुनीराम पटेल पिता: डेरहा राम पटेल उम्र: 51 वर्ष निवासी ग्राम गिरौदपुरी अटल चौक के पास, थाना गिधौरी, चौकी गिरौदपुरी
- किशना उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी पिता: स्व० कुंजराम अवस्थी उम्र: 53 वर्ष निवासी ग्राम रिसदा गांधी चौक, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार



