
गिधौरी . करंट लगने से एक बिजली कर्मचारियों की मौत होने की दुर्घटना सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत टुण्डरा निवासी संतोष कुमार केंवट पिता फिरतराम केंवट 32 वर्ष दैनिक वेतन भोगी बिजली कर्मचारी अपने साथियों के साथ ग्राम मोहतरा में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कृषि पम्प का ट्रांसफार्मर खराब होने पर सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान 11 केव्ही की लाईन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। ग्राम मोहतरा में कृषि पम्प के लिए लगे ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा परमिट लेकर सुधार कार्य किया जा रहा था। टुण्डरा निवासी संतोषकुमार केवट पिता फिरतराम केंवट ट्रांसफार्मर पर चढ़कर रिपेयरिंग कर रहा था। उसी दौरान 11 केव्ही की लाईन चालू हो गयी, जिससे युवक करंट की चपेट आकर नीचे गिर पड़ा। वहां मौजूद सहकर्मियों द्वारा आनन-फानन में उसे बरपाली के प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने कसडोल रेफर कर दिया डाक्टरों ने जांच उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों को मिलते ही उन्होंने कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मुआवजे की मांग कर नारेबाजी व प्रदर्शन किया और मुआवजा नहीं मिलने तक पोस्टमार्टम नही कराने पर अड़े रहे। मौके पर कार्यपालन अभियंता, तहसीलदार सहित पुलिस बल मौजूद थे, जिनकी समझाइश के बाद बिजली विभाग द्वारा तत्काल एक लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि दिया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ



