बलौदाबाजार

कलेक्टर ने नामांकन फॉर्म जमा करने की कार्यवाही का लिया जायजा

नियमानुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश

बलौदाबाजार – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने गत दिवस को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित मास्टर ट्रेनर को नियमानुसार सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में बनाये गये पूछताछ कॉउंटर एवं नाम निर्देशन प्रपत्र काउंटर में कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी लिया। उन्होंने नाम निर्देशन पत्र के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित शुल्क लेने कहा। इसके साथ ही काउंटर में निर्धारित शुल्क का विवरण चस्पा करने के भी निर्देश दिये। इसी तरह नाम निर्देशन पत्र जमा करने हेतु अभ्यर्थी प्रवेश के लिए बेरीकेटिंग के पास एरो का निशान चस्पा करने कहा।

उन्होंने नाम निर्देशन सहित अन्य कार्रवाई के लिए स्टैण्डर्ड चेक लिस्ट तैयार करने के भी निर्देश दिये। गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद हेतु सोमवार 27 जानवरी 2025 से नाम निर्देशनपत्र जमा करने की कार्रवाई प्रारंभ चुकी है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button