बलौदाबाजार

दामाखेड़ा का नया नाम अब से धर्मनगर दामाखेडा

बलौदाबाजार – सिमगा के समीप कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित विराट संत समागम समारोह और माघ मेला में मुख्यमंत्री सम्मिलित हुए और धर्मगुरु पंथ प्रकाशमुनिनाम साहेब का आशीर्वाद लेकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रदेश के सामाजिक विकास और उन्नति में कबीर पंथ का उल्लेखनीय योगदान रहा है और इस समाज के लोग पूरे प्रदेश में समाजसेवा, शांति और सद्भाव का प्रचार-प्रसार करने का काम करते हैं। संत कबीर के रास्ते पर चलकर ही हम छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित कर सकते हैं।हजारों की संख्या मे लोग उपस्थिति रहे.


इस दौरान प्रदेश के लाखों कबीरपंथियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने दामाखेड़ा का नाम “कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा” करने का ऐलान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button