
लवन – नवोदय विद्यालय समिति एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली की ओर से चार सीट नौवीं के लिए और 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए बलौदा बाजार जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में 08 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इन केंद्रों में नवमी कक्षा के लिए 308 परीक्षार्थी और ग्यारहवीं कक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए 42 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


