
लोकनाथ साहू ( जांजगीर चांपा )
बम्हनीडीह में छत्तीसगढ़ कौशल विकास योजना के तहत संत कबीर दास व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा छात्र अनेक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे । प्रशिक्षार्थियों को प्रतिदिन संस्थान द्वारा और सरकार की सहायता से इलेक्ट्रीशियन , कंप्यूटर , की निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान की जा रही है इसी मध्य इलेक्ट्रीशियन विभाग के कक्ष में शिक्षक द्वारा सभी बच्चों को अर्थिंग का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है इसका जमीनी स्तर पर प्रैक्टिकल के माध्यम से शिक्षकों द्वारा बताया गया अर्थिंग कोयला और नमक कॉपर प्लेट कॉपर वायर और एक पीवीसी पाइप के द्वारा अर्थिंग को पाइप की सहायता से जमीन से बाहर तथा एक की पाइप जिसको एक छन्नी लगाकर जमीन में पानी डालने के लिए लगाया जा रहा है और किस प्रकार से इसमें अर्थिंग का प्रयोग करके विद्युत और एक बल्ब को जलाया जाएगा इस पद्धति को आज शिक्षकों द्वारा बताया जा रहा है शिक्षार्थी बड़ी उत्साह से इस विषय को अध्ययन कर रहे हैं और आगामी वर्षों में स्वरोजगार का एक बहुत ही बड़ा माध्यम बना हुआ है यह प्रशिक्षण जो कि छत्तीसगढ़ कौशल विकास सरकार की सहायता से यह संचालित हो रही है जिसमें विभिन्न प्रकार के विद्यार्थियों को लाभार्थी हैं वह प्रशिक्षण प्राप्त करके या अपने स्वरोजगार का साधन ढूंढ रहे हैं या वह कहीं कंपनी कारखाना या विभिन्न प्रकार की माध्यमों में कार्य कर रहे हैं जिसमें रोजगार का भी अवसर प्रदान सरकार की तरफ से हो रही हैं।





