
बलौदाबाजार – बलौदाबाजार दिनांक 17/02/25 छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के आदेश क्रमांक एफ 23-8/2020/20-दो/2061 नया रायपुर दिनांक 22.09.2023 तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) संचालन समिति बलौदाबाजार-भाटापारा के चल साक्षात्कार विज्ञापन (संविदा भर्ती) पत्र क्रमांक/आं.मा./संविदा नियुक्ति/विज्ञापन/2023/6060 बलौदाबाजार दिनांक 13.09.2023 एवं कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद विद्यालय संचालन समिति की बैठक दिनांक 17.01.2025 में लिये गये निर्णय अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रजी माध्यम) की शालाओं के लिए निम्नानुसार अस्थायी रूप से संविदा कर्मियों (अंग्रेजी माध्यम) हेतु योग्यताधारी अंग्रेजी माध्यम के आवेदकों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति नियम 2012) के अनुसार संविदा भर्ती में आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप मे ऑनलाईन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 28.02.2025 अपरान्ह 5.00 बजे तक है। डॉक के माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे। ऑनलाईन आवेदन हेतु लिंक जिले की वेबसाईट https://balodabazar.gov.in/ पर उपलब्ध है।







