लवन

जवाहर नवोदय विद्यालय लवन, बलौदा बाजार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

( राकी साहू लवन ) – पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में 28 फरवरी को भारत के महान वैज्ञानिक तथा भौतिक शास्त्री डॉक्टर सीवी रमन के जन्म जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र और छात्राओं द्वारा भारत के महान भौतिक शास्त्री डॉक्टर सीवी रमन की प्रतिमा पर पुष्पमालय और दीप प्रज्वलन करके विज्ञान दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र और छात्राएं विज्ञान के चमत्कारों को समझना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के छात्रों और छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल प्रस्तुति और विज्ञान प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शिवम वर्मा 11वीं विज्ञान की छात्रा ने मानव कंकाल के बारे में विशेष जानकारी प्रदान किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से शुभम टंडन माइक्रोस्कोप के बारे में विशेष जानकारी प्रदान किया। इसके पश्चात श्रेया वर्मा ,लोकेश्वरी तिवारी, नीरज चौहान, मेघा दीवान, नीतीश भारती और वरुण वर्मा ने अद्भुत विज्ञान संबंधित प्रयोगात्मक कार्यशाली करके विज्ञान के अद्भुत सफलता के बारे में प्रेक्टिकल करके दिखाएं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी अनन्या और दीपिका ने रसायन विज्ञान, भौतिक शास्त्र, जीव विज्ञान और विज्ञान संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विद्यालय के चारों वरिष्ठ सदन जैसे अरावली सदन, नीलगिरी सदन, शिवालिक सदन और उदयगिरि सदन से छात्र और छात्राएं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए थे। इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान उदयगिरि सदन को द्वितीय स्थान अरावली और निलगिरी सदन को और तृतीय स्थान शिवालिक सदन ने हासिल की। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को संबोधित करते हुए विद्यालय के ग्रंथपाल श्री राजेंद्र सिका ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विज्ञान की शिक्षा देना ही नहीं बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना ,प्रयोग धर्मी बनाने और उनके अंदर नए आविष्कारों की संभावनाओं को जागृत करना है। आधुनिक विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र से परिचित कराकर उनमें विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना है। राजेंद्र सिका जी ने विज्ञान संबंधित एक रोचक कविता भी इस अवसर पर प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अगले कड़ी में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती वी गिरिजा ने बच्चों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई दी और बच्चों को समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया। तथा आज का जो विज्ञान का युग है हमें अंधविश्वास से दूर रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने को आवश्यकता है। तथा शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाती है उन्होंने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में सहायक होगा। तथा छात्राओं को विज्ञान संबंधित जानकारी हासिल होगा।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी मोनिका बघेल के द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के संयोजक विद्यालय के रसायन विभाग के अध्यापक श्री अरुप कुमार दास जी की निगरानी में किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं जैसे जीपी साहू, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय , ग्रंथपाल राजेंद्र सिका, राकेश सिंह, अरूप दास,कृष्ण कुमार , प्रशांत गायकवाड, स्मिता रानी पिलाई,ज्ञान प्रकाश, मोनिका ठाकुर, अमित वर्मा , विशाखा डॉगे, धनेश्वरी, राघवेंद्र सोनार , अमित वर्मा, दिनेश यादव, शालिनी, रेनू सिंह, राहुल रॉय, सरजू, तथा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जीपी साहू समस्त छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक शिक्षिकाएं को आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन का समाप्ति घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button