श्री सिद्धि विनायक मंदिर कात्रेनगर में रामनवमी के अवसर पर भजन संध्या एवं आरती का किया गया आयोजन

जांजगीर चांपा (शक्ति ) :- देशभर में कल रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया गांव मोहल्ला , कस्बें , चारों ओर शोभायात्रा , झांकी निकाली गई। घरों में मंदिरों में भजन आरती किया गया , अलग-अलग संगठनों व युवा समिति के नवयुवकों द्वारा भव्य रुप से राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस बीच रामनवमी के पावन अवसर पर भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर आश्रम के श्री सिद्धि विनायक मंदिर प्रांगण में भी आश्रम के कार्यकताओं द्वारा राम भजन , संध्या भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
क्रार्यक्रम में ग्राम सोंठी निवासी जितेंद्र तिवारी एवं वैभव तिवारी के भजन मंडली द्वारा मनोरम प्रस्तुती दी गई।
उत्सव के प्रारंभ में जितेंद्र तिवारी सह परिवार रामजी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किये और श्री गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया। रामनवमी और प्रभु श्री राम लला के प्राकट्यतसव की खुशी में संस्था के माता बहनों द्वारा पूरे मंदिर प्रांगण को 101 दीप से सजाया गया था वह अद्भूत छटा सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
उत्सव में शिवाजी सांय शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा भगवान राम , माता सीता , लक्ष्मण और उनकी सेना के रूप में बाल कलाकार भजन संध्या की शोभा बढ़ा रहे थे।
भजन प्रस्तुती एवं चौपाई समापन के पश्चात आश्रम के समस्त मात बहनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आरती की थाल सजाकर प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी की आरती किया गया इस मध्य पूर्व विधायक अकलतरा एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने मिलकर सामुहिक रुप से आरती किया।
इस बीच कार्यक्रम में संस्था के सचिव सुधीर देव , खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह , भाजपा कार्यकर्ताओं गण एवं समस्त माता बहनें , कार्यकर्ता भाई बहन , एवं संस्था के युवा कार्यकर्ता मनमोहन , शांतनु , गणेश , कन्हैया व शिवाजी सांय शाखा सोठी के बाल स्वयंसेवक गण काफी संख्या में उपस्थित थे।
संवादाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन