जांजगीर चंपा

गांधीजी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ पीड़ित माताओं द्वारा कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया

जांजगीर चांपा :- भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर सोठीं आश्रम में कल महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया.
जहां संघ के वरिष्ठ प्रचारक ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस मध्य संस्था के सचिव सुधीर देव जी द्वारा गांधीजी के जीवन से जुड़ी प्रसंग को स्मरण कराया गया और कहां की यह पुण्यतिथि हम लोगों के लिए इसलिए भी विशेष है क्योंकि गांधीजी स्वयं सेवाभावी व्यक्तित्व के थे और एक बार उन्हें वृद्धाआश्रम के उद्घाटन में बुलाया गया था तब गांधीजी ने यह कहते हुए निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था की और नये संस्था जिस दिन खुलना बंद हो जाए और लोग अपने घरों में वृद्धजनों की सेवा करने लगें उस दिन मुझे खुशी होगी दिन ब दिन नये संस्थान , वृद्धाश्रम खुलने लगेंगे तो मुझे बहुत पीड़ा होंगी यह भावना अन्तर्मन में रखने वालें गांधीजी सदैव स्मरणों में जीवित रहेंगे।

कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में गांधीजी के पसंदीदा भजनों में एक ” रघुपति राघव राजा राम ” का सामुहिक गायन किया गया तत्पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा गांधीजी के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम समाप्त किया गया।

संवाददाता लोकनाथ साहू / मनमोहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button