पलारी

घोटिया में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी चुनौती, ग्रामीणों ने सुशासन तिहार में उठाई आवाज

घोटिया (पलारी) – पलारी ब्लाक मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम घोटिया में मोबाइल नेटवर्क की समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। वर्षों से मोबाइल टावर की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि डिजिटल युग में भी वे बुनियादी संचार सुविधा से वंचित हैं।

सुशासन तिहार के अवसर पर ग्रामीणों ने एक बार फिर अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। मुख्य रूप से मोबाइल टावर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, आवश्यक फोन कॉल, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन में नेटवर्क की कमी भारी बाधा बनती जा रही है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या के अलावा ग्रामीणों ने अन्य योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी अपनी बात रखी। शौचालय निर्माण, भूमिहीन परिवारों के लिए सहायता, महतारी वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सुविधाओं के लिए भी आवेदन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button